हर राष्ट्र का एक राष्ट्रीय भाव होता है। फ्राँस का राष्ट्रीय भाव कला है, ब्रिटेन का न्याय, अमरीका का स्वच्छन्दता, चीन का हर चीज़ का भाव लगाने का भाव, पाकिस्तान का गुंडई का, और भारत का क्षमा का। क्षमा हमारा राष्ट्रीय भाव एवम् राष्ट्रीय शग़ल हैं। क्षमा माँगना और क्षमा प्रदान करना हमें व्यस्त रखता है। जब हमारे पास करने को कुछ नही होता तब हम निंदा करते हैं, जब करने का अवसर आता है तब हम क्षमा कर देते हैं। क्षमा करने और माँगने से समाज में प्रवाह बना रहता है। अपशब्द बोलने वाले को बोलते समय परिणाम का भय नहीं होता, क्षमा माँगते समय उसमें लज्जा एवम् ग्लानि का भाव नहीं होता। क्षमा करने और माँगने से समाज में प्रवाह बना रहता है। अपशब्द बोलने वाले को बोलते समय परिणाम का भय नहीं होता, क्षमा माँगते समय उसमें लज्जा एवम् ग्लानि का भाव नहीं होता। क्षमा का गुण ही राजनीति मे मिथ्यावादिता एवम् अनर्गल आरोप प्रत्यारोप की परंपरा को जीवित रखता है। अनर्गल आरोप की परंपरा और क्षमा माँगने की महान कला का हमारे समय से लोप हुआ जा रहा था। राजनीति का परिपेक्ष्य क्रूर, कुटिल एवं आनंदरहित है। एक समय राजनीत...
I am a Worshiper of Words. I ponder, I think, I write, therefore, I exist. A Blog on Literature, Philosophy and Parenting