Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Hindi

पुस्तक समीक्षा: Book Review - Katra Katra Dhup by Akshini

 पुस्तक समीक्षा: क़तरा क़तरा धूप - कविता संग्रह  कवयित्री : अक्षिणी भटनागर  मुझे भय और संकोच होता है जानकारों के लेखन की समीक्षा करते हुए, पुस्तक के प्रति आशंकित होता हूँ, और अपनी साहित्यिक सामर्थ्य को ले कर आतंकित रहता हूँ। अक्षिणी जी से परिचय ट्विटर से है। पुस्तक प्राप्त होने के बाद मैं लम्बे समय, कोई महीना दो महीना, इसे देखता रहा और इससे भयभीत होता रहा। यदि कविता पसंद न आयीं, तो क्या समीक्षा करूँ और यदि पसंद आयी तो क्या मेरी योग्यता होगी एक अकवि होने के नाते उसकी समीक्षा कर पाने की। एक समस्या और रही आधुनिक कवियों के हर दुर्घटनाग्रस्त गद्य को कविता कहने की ज़िद, जिसमे आम तौर पर तमाम प्रचलित भावों को भेलपुरी निर्माता की कुशलता से जोड़ कर, यहाँ वहाँ नारी-मुक्ति, भूख, निर्धनता और कुछ अचंभित कर देने योग्य नग्नता को ठेल कर कवि निर्विकार भाव से कविताओं की रचना करता है।  बहरहाल न पढ़ने के अपराधबोध ने पुस्तक को उठाने का साहस दिया, और जब पुस्तक के पृष्ठ पलटे तो पाया कि सारा भय निरर्थक था। पुस्तक अपठित छोड़ना असंभव हो गया। ऐसे कवि और लेखक कम हैं जो इस कारण से लिखते हैं क्योंक...

पुस्तक समीक्षा - मैं मुन्ना हूँ - लेखक - मनीष श्रीवास्तव

  जिस प्रकार वनस्पति घी डालडा होता है , जैसे प्रतिलिपि ज़ेरॉक्स होती है , मनीष श्रीवास्तव जी श्रीमान जी होते हैं। कम लोगों को पाठकों का इतना स्नेह प्राप्त होता है , जो उनके कृतित्व एवं लेखन से आगे निकल जाता है। इसका कारण उनके लेखन में   सत्य का प्रतिबिम्ब परिलक्षित होना होता है जो पाठक ने उनके व्यक्तित्व में देखा सुना हो। लेखन मेरी दृष्टि में वह माध्यम होता है जिसके द्वारा अपने सत्य को वह कपोल कल्पना का आवरण पहना कर सार्वजनिक कर देता है और आत्मा को एक पिशाच के बोझ से मुक्त कर पाता है। कलम के माध्यम से लेखक वह कहने का साहस जुटा पाता है जिसे अन्यथा वह संभवतः न कह पाए।जब कोई कृति यह कर पाती है तो वह न केवल लेखक की आत्मा के पिशाच हटाती है वरन पाठक की आत्मा के धागों पर लगी गिरहें भी खोल देती है और उसके मानस को मुक्त कर देती है।   इस दृष्टि से मनीष की यह पुस्तक " मैं मुन्ना हूँ " अपने दायित्व का पूर्णता से निर्वाह करती ...

Ganjhon Ki Goshthi- Why and Wherefore?

From the world of Self- Publishing, where I have been writing, publishing and struggling to propagate my book, finally I have meandered into the world of formal publishing with the nudge, push and support from Indic Academy (http://www.indicacademy.org), with well, Hindi satire, Ganjhon Ki Goshthi .  My previous books were in English, and with serious content, for two reasons, one, I was not sure about the receptiveness of readers towards Hindi and secondly, I did not know that I have in my writing style something which could be considered as the funny streak. I would read with awe and admiration of an apprentice and a student, the brilliant writing of great Triumvirate of Hindi Satire- Sharad Joshi, Shrilal Shukl and Harishankar Parsai.  I have been wondering where has all that, sarcastic yet serene, brutal yet beautiful, writing in Hindi gone. Why is the humor scene, in general, so full of abuse and innuendo? I pondered and pondered and as Modi ji decided to pick u...

क़र्ज़ की पीते थे मय

धर्म संकट में है, धर्म ध्वजा धूलि-धूसरित हवा में कटी छिपकली की पूँछ की तरह फड़फड़ा रही है। लेनदारों के भय से,चेहरे पर रूमाल बाँध कर पिछवाड़े के रास्ते से घर से पलायन करने वाले भी राह चलतों को पकड़ कर दरयाफ़्त करते हैं - भई, देश का क्या होगा। उदारीकरण के पथप्रदर्शकों ने उधार दिया, और जम कर दिया। बाज़ार में ऐसी तरलता लाई गई कि आज भी राष्ट्र कल्लू हलवाई की तोंद की तरह थिरक रहा है। एक चकाचौंध भरी तरक़्क़ी यूँ चमकी सारे देश ने करूणानिधि वाले चश्मे चढ़ा लिए। उदारिकरण के अँधे को सब हरा ही हरा दीखता था। जैसे मुग़ल सुल्तान गले से मोतियों की माला बेहतरीन रक्कासा की ओर ऊछालते थे, लोन उछाले गए और तत्परता से पकड़े गए। पिछली सरकार से यह स्नेह भरी भेंट प्राप्त करने वाले लोग उत्पादकता में कम विलासिता में अधिक विश्वास रखते थे। अमीर के घर के कैलेंडर पर अल्प-वस्त्र धारिणी के वस्त्र और ग़रीब के घर के गैस सिलेंडर कम होते गए और राष्ट्र उधार की उन्नति की आनंद लहर में हिचकोले लेता गया। समय की मार देखें कि सरकार बदली और जो भारतीय संस्कृति की बात करते थे उन्होंने ही भारतीय संस्कृति की विरासत को व...

महाभियोग पर महाभारत

Cartoon from Emergency with due credits- Congress hasn't changed much   भारत बहुत ही मज़ेदार राष्ट्र है, सुप्रीम कोर्ट ने खाप पर प्रतिबंध लगाया। अब खाप जुटा है सर्वोच्च न्यायालय पर प्रतिबंध लगाने में । भारत में जनतंत्र आरंभ से ही ख़तरे में रहा है। कभी यह सत्तर के दशक के सिनेमा में नायक की माँ की तरह ख़तरे में रहा, कभी नब्बे के दशक के नायक की बहन के रूप में। ख़तरे के प्रकार और ख़तरे की तीव्रता घटती बढ़ती रही परंतु लोकतंत्र से ख़तरा कभी ना टला। इस सबके बावजूद जनता की जनतंत्र में भारी श्रद्धा रही। जनतंत्र ख़तरे में है - की गुहार पर वो वीरता नसों में दौड़ जाती थी कि बहुधा यह संकट भी प्रस्तुत हुआ कि लोकतंत्र के रक्षकों से लोकतंत्र की रक्षा कैसे की जाए? लोकतंत्र पर आए ख़तरे से लड़ने के लिए ही भारत में पहली बार आपातकाल लगाया गया। दो वर्ष तक अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को काँग्रेस के सुरक्षित गोदामों में छोड़ कर, एक सच्चे प्रेमी की भाँति कृतज्ञ राष्ट्र - तुम्हीं ने दर्द दिया है, तुम्हीं दवा देना - की तर्ज़ पर, सत्ता की ओर तकता रहा। लोकतंत्र के चाचाजी की पुत्री ने वि...

बच्चों में कोई भेद नहीं

बच्चों में कोई भेद नहीं  अनदेखे ख़्वाबों की दो आँखें, जिन्होंने स्वप्न देखने की आयु से पूर्व दु:स्वप्न देख आँखें मूँद लीं। जो क़दम अभी चलना ही सीखे थे, लड़खड़ा कर थम गए। बचपन के घुटने की हर खरोंच, व्यस्कों के गाल पर एक तमाचा है। धर्म के आडंबरों से अछूता बाल मन जो मंदिरों और मस्जिदों को अपनी आत्मा में रखता था, धर्म की दरारों पर अपना नन्हा शव छोड़ निकल पड़ा। कहीं दूर,दग्ध शरीर के ताप से दूर, जब यह अकलुषित हृदय पहुँचा तो एक और निष्पाप दूधिया आत्मा दिखी, जिसकी पलकों के कोरों में उसकी आँखों के जैसे ही अविश्वास से सहमा हुआ अश्रु रूका था। एक दूसरे के गले लग कर दोनों बाल मन दरिया के टूटे बाँध की तरह बह निकले। घाव बाँटे, एक दूसरे के हृदय में चुभी धरती की किरचें निकाली और न देखे हुए स्वप्नों का श्राद्ध रचा। उसने थमती हिचकियों में अपना नाम बताया - असीफा । और दुख के साथी की ठोड़ी थाम कर कहा - " मत रो, न्याय होगा।" धरती की तरफ़ नन्ही गुलाबी उँगली दिखा कर कहा- “देख, भले लोग लड़ रहे है मेरे लिए, न्याय होगा। तेरे लिये भी लड़ रहे होंगे। तू मत रो” ...

अनशन के आवश्यक अंश

अनशन के आवश्यक अंश भारतीय राजनीति में भूख का अभूतपूर्व स्थान है। बँग-भंग के समय से भूख भारतीय राजनीति की दशा का निर्धारण करती रही है और राजनीति के रथ के पहिए की धुरी रही है। एक प्लेट पूड़ी सब्ज़ी राजनैतिक जनसभाओं की सफलता का, और ग़रीबों की थाली में सजी भूख चुनावी निर्णयों का निर्धारण करती रही है। यह चुभती हुई भूख जो पुरूषों के पौरुष और नारियों के सतीत्व का सौदा बन के सात दशकों तक ऐसे समाज में सन्निहित हो गई कि आम भारतीय -ऊ तो होबे करता है - कह कर निकल लेता है। किन्तु इस राजनैतिक छल और प्रशासनिक विफलता के चूहों द्वारा खाए गए फ़ूड कार्पोरेशन के अनाज से क्रान्ति नहीं होती। क्रान्ति होती है स्वैच्छिक भूख से जिसकी नींव गाँधी जी ने डाली और जिसे उन्होंने हर सामाजिक प्रश्न के समाधान के रूप में भारतीय जनता के सामने परोसा।  इस भूख के शस्त्र को हर मिडिल क्लास युवक ने अपनी बात मनवाने को भोजन त्याग कर चुपके से पिज़्ज़ा आर्डर करते हुए उपयोग किया है। श्री अन्ना हज़ारे एवम् श्री अरविंद केजरीवाल ने इस लुप्त होती कला का पुनरूत्थान किया। भूख के इस शस्त्र रूप के लिये कई चीज़ेो...

बसेसर कुछ नहीं समझता

बसेसर कुछ नहीं समझता इमेज : मालगुडी डेज : दूरदर्शन  स्मार्टफ़ोन की पिछले साल खुली फ़ैक्टरी से बाहर आकर उसने टैक्सी पकड़ ली। आज तनख़्वाह मिली थी। इस महीने घर के लिए ज़्यादा पैसे भेजने थे। जानता था पिताजी के चेहरे पर पिछले दशकों से गिरी झुर्रियों के कैक्टस मे मुस्कान का सूरज उगेगा। पुत्र के भेजे पैसे पिता का घर नहीँ चलाते पर रिश्ते की निरंतरता के लिए आवश्यक होते हैं और सफ़ेद मूँछों को सम्बल होते  हैं। माँ ज़रूर चिंता करेगी कि सब पैसे ख़र्च करेगा तो प्रायवेट नौकरी में उसके ख़ुद के बुढ़ापे का क्या होगा? उसने सोचा इस बार माँ को प्रधानमंत्री पेंशन स्कीम के बारे में ज़रूर बताएगा। कब तक माँ उसे बच्चा ही मानती रहेगी और उसके बुढ़ापे की फ़िक्र भी अपनी पीठ पर ढ़ोती रहेगी। माँ ही अपने पुत्र में आता बुढ़ापा और जाता बचपन एक साथ रूका हुआ देख सकती है। याद आया, माँ को देखे बहुत समय हो गया। मन कमज़ोर हो गया। माँ की याद से हमेशा ही ऐसा होता है, मन बालक होने के व्याकुल हो उठता है। याद आया बचपन में चूल्हे के पास बैठ पहाड़े याद करना और ममता की आत्मा को धीमे धीमे, हर रोज़, धुएँ में बुझत...