नितांत अन्धकारमय रात्री भी समाप्त होती है, सो यह रात भी हुई। नेताजी प्रसन्न हुए। कल की रात ज़रा मुश्किल से गई। कश्मीर में गोली चली थी। कुछ हिन्दू जो अमरनाथ दर्शन के लिए निकले थे, शहीद हुए। बड़के नेताजी सुबह सुबह आने की निर्देश दिए थे। तीर्थयात्रा एंगल हिंदू हृदय सम्राट (प्यार से हम उन्हें हिहस पुकारते हैं) को अत्यधिक कठिनाई देता था। मीटिंग समय पर आरंभ हुई। हिहस शाँत थे, विचारमग्न थे। 'हम्मम..' - हिहस बोले मंत्रीगण उत्साहित हुए, प्रफुल्लित हुए, मानो चकोर को चाँद के दर्शन हुए। "गृहमंत्री जी, इस देश में तो रहना ही कठिन हो गया है" - हिहुस बोले गृहमंत्री राजा महाराज जिन्हें सब प्यार से 'राजमा'कहते थे,की नज़रें कलाई से उठकर हिहस की ओर बढ़ी, मानों उलाहने से कह रही हों- 'हमें का पता, काहे सबके सामने बेइज़्ज़ती कर रहे हो।' राजमा बोले- 'हिहस, बाक़ी जगह ठीक है, कश्मीर की ही समस्या है, देश में रहने में कोई समस्या नहीं है।' ' अरे हम हमारे रहने की बात कर रहे हैं।' हिहुस झुँझलाए। 'रात भर हमारे ही समर्थक गरिया रहे हैं। आप को देखना था अन्य दे...
I am a Worshiper of Words. I ponder, I think, I write, therefore, I exist. A Blog on Literature, Philosophy and Parenting