Skip to main content

Posts

Showing posts with the label fast

अनशन के आवश्यक अंश

अनशन के आवश्यक अंश भारतीय राजनीति में भूख का अभूतपूर्व स्थान है। बँग-भंग के समय से भूख भारतीय राजनीति की दशा का निर्धारण करती रही है और राजनीति के रथ के पहिए की धुरी रही है। एक प्लेट पूड़ी सब्ज़ी राजनैतिक जनसभाओं की सफलता का, और ग़रीबों की थाली में सजी भूख चुनावी निर्णयों का निर्धारण करती रही है। यह चुभती हुई भूख जो पुरूषों के पौरुष और नारियों के सतीत्व का सौदा बन के सात दशकों तक ऐसे समाज में सन्निहित हो गई कि आम भारतीय -ऊ तो होबे करता है - कह कर निकल लेता है। किन्तु इस राजनैतिक छल और प्रशासनिक विफलता के चूहों द्वारा खाए गए फ़ूड कार्पोरेशन के अनाज से क्रान्ति नहीं होती। क्रान्ति होती है स्वैच्छिक भूख से जिसकी नींव गाँधी जी ने डाली और जिसे उन्होंने हर सामाजिक प्रश्न के समाधान के रूप में भारतीय जनता के सामने परोसा।  इस भूख के शस्त्र को हर मिडिल क्लास युवक ने अपनी बात मनवाने को भोजन त्याग कर चुपके से पिज़्ज़ा आर्डर करते हुए उपयोग किया है। श्री अन्ना हज़ारे एवम् श्री अरविंद केजरीवाल ने इस लुप्त होती कला का पुनरूत्थान किया। भूख के इस शस्त्र रूप के लिये कई चीज़ेो...