Skip to main content

क़स्बे का कष्ट - A Small-Town's Pain

Hindi Satire- Inspired by timeless legend of Shrilal Shukl- Raag Darbari
  (राग दरबारी से प्रेरित )

क़स्बा गाँव के लार्वा और शहर की ख़ूबसूरत तितली के बीच का टेडपोल है। १५ अगस्त १९४७ को चाचा नेहरू ने रोबदार भाषण के साथ स्वतंत्रता की घोषणा की। जैसा कि श्रीलाल शुक्ल ने लिखा है कि रोबदार वार्ता के लिए अंग्रेज़ी अनिवार्य है, चाचाजी ने अँग्रेजी में भाषण दिया। राष्ट्र बहुत तो नहीं समझा पर तीव्र गति से चलते हुए चाचा जी के पीछे चल पड़ा। 

शहर वाले कुछ समझ गए , महानगर बने; गाँव लँगड़ाते हुए पीछे पीछे मंथर गति से चले, कुछ क़स्बा बन पाए, कुछ कुछ न बन सके। चचा चीते की चाल से चले, तो गाँव कछुए की। पाँच साल में एक बार चचा राग दरबारी के रंगनाथ की तरह पलट कर गांव की तरफ़ देखते और उसकी धीमी गति से खीज कर पूछते -
‘लंगड़ हो क्या?’

और गाँव भी बिचारा सहमकर, ठिठककर कहता - ‘हाँ बाबू , लँगड ही हूँ।’ 


अढाई दशक बाद चाचा की पुत्री आईं। उन्होंने लंगड को ही राष्ट्र निर्माण में बाधा जाना। उन्होंने समझा की लंगड़ ही राष्ट्र की गति में बढ़ा दाल रहा है| उनके पिता तो जेल में भी लंदन से कपडे मंगवाते रहे, ऐसा सदैव तो चल नहीं सकता। देश को आगे बढ़ा कर विश्व पटल पर लाना हिम होगा, चाहे गरीबी हटानी पड़े या गरीब। उनके बेटे ने बिना तकनीकी शिक्षा के  सिर्फ़ आत्मबल पर कार बनाई, और फर्रा के निकलते हुए, लड़खड़ाते गाँव को सनीचर की तरह हिकारत से कहा- ‘लँगड़वा जा रहा है साला।’
गांव सकुचाया हुआ चेहरे पर पुती धुल पोछता देखता रह गया। 

शहरों को गाँवों से जोड़ती सड़के सिकुड़ती गईं, और गाँव आधे रास्ते में रूककर क़स्बा हो गए। 

यह भी रहा कुल बीस बरस, फिर चचा के नाती लाए कम्प्यूटर और तोप। सड़क और क़स्बा वहीं ठिठके खड़े रहे, दूर से शहरों की अट्टालिकाओं और राज-प्रासादों को तकते हुए।

नतीजा यह हुआ कि क़स्बे बीच में रह गए, त्रिशँकु की भाँति। 

क़स्बे का कष्ट है कि वहाँ कुछ नहीं होता। शहरों में बहुत कुछ होता है, यूनिवर्सिटी वाले धरना देते हैं, पार्लियामेंट पर हमला होता है, बम ब्लास्ट होते हैं। चर्चा का विषय बना रहता है। विषय ना भी हो तो पत्रकार विषय का निर्माण कर के जीवन में हलचल बनाए रहते हैं। कुछ नहीं होता तो किसी अभिनेता के पुत्र के पोतड़े बदलने का कार्यक्रम गोष्ठी के विषय बन जाता है।  क्या पोतड़े इस लिए बदले गए क्यों कि राष्ट्र बदल रहा है, या कुछ बदल नहीं रहा था तो इस कारण बोर हो कर बालक ने पोतड़े बदल लिए।?

दूसरी तरफ़ गाँव में भी कुछ ना कुछ होता रहता है, पंचायत चुनाव, दरजी की पत्नी कुम्हार के साथ भाग ,जाती है, डॉक्टर की कम्पाउण्डर के साथ, बेला किस के साथ भागेगी, बहस का विषय होता है। और कुछ नहीं तो छोटे पहलवान की अपने बाप कुसहरप्रसाद से लट्ठमलट्ठा पर चर्चा हो जाती है। 



क़स्बे के पास दोनों ही अवसर नहीं हैं। न वो तेल की क़ीमत और मुद्रास्फीति पर मन लगा सकते हैं, ना ही कुसहरप्रसाद की स्थिति पर। कसबे के कुसहरप्रसाद वहाँ अकेले हैं, और छोटे पहलवान शहर जा कर क्लब में बाऊँसर हो गए हैं। वान्यप्रस्थ का वन क़स्बे में उतर आया है। इतिहास धुँधला गया है, भविष्य भ्रामक है। क़स्बा अपनी जगह रूका हुआ है। कोई किसी को पहचानता  है नहीं। वैद्यजी आज की राजनीति के हिसाब से साफ्ट हो गए हैं सो राजनीति छोड़ दिए हैं। कालेज की प्रिंसिपल साहब वाली राजनीति तो उन स्कूली बच्चों के आगे फ़ेल है, जो मुख्यमंत्री से गणतंत्र दिवस पर आठवीँ कक्षा में ही हिंदू मुस्लिम, दलित अगडा सीख लेते हैं। दूरबीनसिंह को टें बोले ज़माना हो गया। प्रधानमंत्री साँसदो से  - सज़ा दें सिला दें, बना दें मिटा दें - की तर्ज़ पर कहते हैं, कि क़स्बों को आदर्श ग्राम बनावें या स्मार्ट सिटी। 


साँसद प्रधानमंत्री की योजनाओं का नाम धरने में व्यस्त हैं। और चचा के जो नाती थे, उनके सुपुत्र वैसी ही रोबदार अँग्रेजी में पलट कर क़स्बों से पूछते हैं- लँगड हो का?

क़स्बा अपनी त्रिशंकु अवस्था पर कराह कर कहता है- 
हाँ हज़ूर, लँगड ही हैं! 


और फिर परनाती मुस्कुरा कर, डिम्पलों के बीच, क़स्बे से आए प्रधानमंत्री को देखते हैं और अपने चाचा वाली ख़ानदानी हिक़ारत से कहते है- लँगडवा है साला!

और आत्म चिंतन के लिए विदेश यात्रा पर निकल पड़ते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

Why Teaching Kids Read Early Makes Sense?

Picture Courtesy- GettyImages I am an only child, though not a child anymore. My childhood went in search of friendships outside the home, and waiting for the evening to come by to immerse into those rare moments of camaraderie. Our days, the Pre-Appu childhood, was largely supervised by our parents. I do not much remember visiting my friend’s place in childhood. Much unlike my daughter and her friends who keep meeting up in their homes. My friends were kids of my father’s colleagues and we met when they met. Friendships were formed and finished in the children park.  The interspersed period of loneliness was filled up by books. It was from Comics to pocket-books to Geeta Press to even, Indian Classics like Ramayana and Mahabharata . They filled up my days of solitude with rare happiness. I was called introvert and adults left me alone. It was an arrangement which we both liked. There was no other arrangement in the view. For some reasons, parents those days did not appr...

पुस्तक समीक्षा - मैं मुन्ना हूँ - लेखक - मनीष श्रीवास्तव

  जिस प्रकार वनस्पति घी डालडा होता है , जैसे प्रतिलिपि ज़ेरॉक्स होती है , मनीष श्रीवास्तव जी श्रीमान जी होते हैं। कम लोगों को पाठकों का इतना स्नेह प्राप्त होता है , जो उनके कृतित्व एवं लेखन से आगे निकल जाता है। इसका कारण उनके लेखन में   सत्य का प्रतिबिम्ब परिलक्षित होना होता है जो पाठक ने उनके व्यक्तित्व में देखा सुना हो। लेखन मेरी दृष्टि में वह माध्यम होता है जिसके द्वारा अपने सत्य को वह कपोल कल्पना का आवरण पहना कर सार्वजनिक कर देता है और आत्मा को एक पिशाच के बोझ से मुक्त कर पाता है। कलम के माध्यम से लेखक वह कहने का साहस जुटा पाता है जिसे अन्यथा वह संभवतः न कह पाए।जब कोई कृति यह कर पाती है तो वह न केवल लेखक की आत्मा के पिशाच हटाती है वरन पाठक की आत्मा के धागों पर लगी गिरहें भी खोल देती है और उसके मानस को मुक्त कर देती है।   इस दृष्टि से मनीष की यह पुस्तक " मैं मुन्ना हूँ " अपने दायित्व का पूर्णता से निर्वाह करती ...

On the Eve of Formation of New Government

The long dance-duel of democracy has finally ended. The rulers and wanting-to-be-rulers have now decided to rest after a no-holds-barred battle is over. The unapologetic political parties and apologetic, righteous neutral commentators, jumping in and out of the discourse. In fact, the case for the commentators was the most curious, under the thinly wrapped veneer of neutrality and forward-thinking lurked the opportunity to shoot and scoot.   This was a campaign which made people see through the charade of intellectual bourgeoisie, who pretended to be neutral but treaded the thin line between the public and private. Thankfully, the campaign ended and hopefully we are left with few things still left to believe in.   Narendra Modi has a task cut out for him. Swearing-in happens tomorrow evening. My view he has things to do, new paths to tread.   He has invited the SAARC countries, all of them to attend. That to me is a good be...